kaleidoscope शब्द प्राचीन ग्रीक όςαλ k (कलोस), “सुंदर, सौंदर्य”, idο, (ईदोस), “जो देखा जाता है: रूप, आकार” और πέωοπέω (स्काइपे), “जांच करने के लिए,” से लिया गया है। इसलिए”Overview of beautiful Patterns ” भी कहा जाता है |

एक kaleidoscope दो या अधिक Mirror या Reflective Surface सतहों से बना होता है, जो एक दूसरे से कोण पर स्थित होते हैं, आमतौर पर एक V shape या एक त्रिकोण बनाते हैं ,ताकि Mirror के एक छोर पर एक या एक से अधिक Object को एक नियमित Symmetrical Pattern के रूप में दिखाई दे जब दूसरे छोर से Eye Hole में से इसे देखा जाए । Reflector (या दर्पण) आमतौर पर एक ट्यूब में लगे होते हैं, अक्सर एक छोर पर एक सेल होता है, जिसमें चूड़ी , रंगीन कांच के टुकड़े या अन्य Trasparent और opaque सामग्री रखी जाती है, जिसके आधार पर pattern बनते हैं । सेल के घूमने से अन्दर की सामग्री भी घूमती है जिसकी वजह से अलग अलग Scene दिखाई देते है |
जब आप उस Eye Hole के माध्यम से देखते हैं तो आपको हर बार अलग पैटर्न दिखाई देता है |
बच्चो को यह बहुत पसंद आता है –

एक kaleidoscope बच्चो का पसंदीदा खिलौना है जो दर्पण का उपयोग से सुन्दर और रंगीन Pattern बनाता है | कई अलग-अलग प्रकार के kaleidoscope हैं जो विभिन्न पैटर्न बनाते हैं, लेकिन सभी भौतिकी के एक ही मूल नियमों का उपयोग करते हैं, प्रकाश और प्रतिबिंब में परिवर्तन करते हैं।
Kaleidoscope का आविष्कार किसने किया –
Sir David Brewster ने सन 1815 में Kaleidoscope का आविष्कार किया था यह उस समय की बहुत बड़ी खोज थी जैसे आज लोग iphone को Status Symbol मानते है उस समय UK में जिस व्यक्ति के पास Kaleidoscope होता था उसकी शान ही अलग होती थी |
Kaleidoscope कितने भाग होते हैं –

Main tube : Reflection
Kaleidoscope के लिए आवश्यक पहला भाग एक reflective material है। अधिकांश Kaleidoscope दर्पण का उपयोग करते हैं। लंबे, पतलें Mirror आमने सामने सेट किए जाते हैं । अपनि रुचि पैटर्न के आधार पर, दर्पण की विभिन्न संख्याओं का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर, तीन दर्पणों का उपयोग किय जाता है । जिनहे आमतौर पर कार्डबोर्ड में सेट किय जाता हैं, लेकिन Kaleidoscope किसी भी गोल, खोखले सामग्री से बनाए जा सकते हैं।
The far end: object chamber
kaleidoscope के एक छोर, जिसे object chamber कहा जाता है, में उन वस्तुओं को रखा जाता है जिनकी Image को Reflect किया जाना है। । Standard kaleidoscope रंगीन प्लास्टिक या कांच के टुकड़ों से बनाया जाता है। kaleidoscope का Last Part कांच या प्लास्टिक से बंद होता है। यह न केवल वस्तुओं को रखता है, बल्कि छवियों को प्रतिबिंबित करने के लिए प्रकाश को फ़िल्टर करता है। कुछ, kaleidoscope का अंत घूमता है ताकि विभिन्न पैटर्न आसानी से बनाए जा सकें।
The near end: a small hole for viewing
kaleidoscope पर दूसरी और Eye Hole होता है है। Eye Hole को आंख पर रखा जाता है ताकि आंखें दर्पण के माध्यम से kaleidoscope में देखें और Image द्वारा बनाए गए पैटर्न देख सकें।
Glass, movement, and light
जबआप Eye Hole के माध्यम से देखते हैं, तो Object Chember के अंत में ग्लास (या प्लास्टिक) के माध्यम से प्रकाश फिल्टर होता है और वस्तुओं को रोशन करता है, जो तब सभी दर्पणों से दूर दिखाई देता है। प्रतिबिंब एक दूसरे से दूर होते प्रतीत होते हैं क्योंकि प्रकाश ट्यूब से गुजरता है। आंख इन प्रतिबिंबों को देखती है, जिससे Pattern बनते हैं। जैसा कि kaleidoscope घूमता है, वस्तुएं Object Chember में घूमती होती हैं, और Pattern बदलते हैं, जिससे नए पैटर्न बनते हैं। सुनने में और देखने में यह बड़ा ही सरल लगता है पर इससे बनने वाले पैटर्न अदभुत होते हैं जो किसी को भी खुश कर देते है |
Kaleidoscope कैसे काम करता है –

Kaleidoscope एक बहुत ही साधारण से सिद्धांत पर काम करता है जिसे Repeated Reflection कहते है इसमें जो कांच प्रयोग किए जाते है वो एक दूसरे से किसी Angle पर झुके होते है जिसके कारण एक कांच का प्रतिबिम्ब दुसरे कांच पर पड़ता है और फिर तीसरे पर जिससे प्रकाश बारबार Reflect होता है और सुन्दर पैटर्न का निर्माण होता है | अगर आप तीन कांच का प्रयोग कर रहे हैं तो वे एक दुसरे से 60 o के Angle पर झुके हुए मिलेंगे |
घर पर kaleidoscope कैसे बना सकते है –

बच्चों घर पर kaleidoscope बनाना बहुत आसान है आप थोड़े से सामान और मम्मी की टूटी चूड़ियों से kaleidoscope बना सकते है और मजेदार Pattern देख सकते हैं |
सामग्री –
बच्चों , इसे बनाने के लिए हमें कुछ चीजों की आवश्यकता होती है, पर ध्यान रहे कि कांच के सामान की वजह से आपको इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।
- कांच की पट्टी।
- गोंद, FeviCol , सेलो टेप।
- कागज का बोर्ड।
- छोटी छोटी थर्मोकोल की गोलियां या टूटी हुई कांच की चूड़ियाँ।
सबसे पहले कांच की 3 लेंगे जो 8 से 10 इंच लंबी और लगभग 2 इंच चौड़ी होनी चाहिए | इसके अलावा कांच के Triangle Shape के छोटे टुकड़े भी लेंगे | जिसमे एक Transparent होगा जिसको Eye Hole पर लगाया जाएगा और दूसरा Mirror (जिसमे चेहरा दिखाई दे ) जैसा होगा जो Object Chamber में लगाया जाएगा |
पूरी सावधानी के साथ , हम तीनों दर्पणों को एक त्रिकोण की तरह मोड़ेंगे और चिपकाएँगे
आप चाहें तो सेलोटेप का उपयोग कर सकते हैं औरFevicol की मदद से इसे मजबूत भी बना सकते हैं, हम इसके दोनों किनारों पर छोटे Triangle वाले कांच लगाएंगे, हम पीछे की तरफ Mirror Triangle और सामने की तरफ Transparent Triangle लगेंगे | Eye Hole वाले Triangle को लगाने से पहले उसमे टूटी चूड़ी या Thermacol Balls डाल देंगे और फिर Eye Hole को बंद कर देंगे । इसके ऊपर Cardboard लगा देंगे ताकि यह सुरक्षित हो जाए और आसानी से पकड़ा जा सके | आप चाहे तो इसे और सजा भी सकते हैं और तीन से अधिक कांच का प्रयोग करके भी अपने लिए kaleidoscope बना सकते हैं |

सावधानियां –
जब आप Transparent (Eye Hole ) में से देखेंगे तो आपको अलग अलग और सुन्दर सुन्दर Pattern दिखाई दिखेंगे लेकिन इसको सावधानी से इस्तेमाल करें क्यूंकि यह बहुत ही नाज़ुक है और कांच से बना है अगर ज़मीन पर गिर गया तू यह टूट जाएगा और आपको चोट भी लग सकती है | इसलिए इसे प्रयोग करते समय सावधानी से काम ले |