विशेषण की परिभाषा
विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं।



ऐसा शब्द जो इस प्रश्न का उत्तर दे –
- कैसा?
- कितना?
विशेषण के उदाहरण
- राधा बहुत सुन्दर लड़की है।
जैसा कि आप ऊपर उदाहरण में देख सकते हैं राधा एक लड़की का नाम है। राधा नाम एक संज्ञा है। सुन्दर शब्द एक विशेषण है जो संज्ञा शब्द की विशेषता बता रहा है।
चूंकि सुन्दर शब्द संज्ञा की विशेषता बता रहा है इसलिए यह शब्द विशेषण कहलायेगा। जिस शब्द की विशेषण विशेषता बताता है उस शब्द को विशेष्य कहा जाता है।
- रमेश बहुत निडर सिपाही है।
ऊपर दिए गए उदाहरण से हमें पता चलता है कि रमेश एक सिपाही है एवं वह निडर भी है। अगर इस वाक्य में निडर नहीं होता तो हमें बस यह पता चलता कि रमेश एक सिपाही है लेकिन कैसा सिपाही है ये हमें नहीं पता चलता।
अभी निडर शब्द का वाक्य में प्रयोग हुआ है तो हमें पता चल गया है कि रमेश सिपाही होने के साथ-साथ निडर भी है। निडर शब्द रमेश की विशेषता बता रहा है। अतः निडर शब्द विशेषण कहलायेगा।
- मोहन एक मेहनती विद्यार्थी है।
जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं कि यहाँ मोहन कि मेहनती होने कि विशेषता बतायी जा रही है।
अगर हम इस वाक्य से मेहनती विशेषण हटा देते हैं तो हमें सिर्फ यह पता चलता है की मोहन एक विद्यार्थी है लेकिन कैसा विद्यार्थी है यह हमें पता नहीं चलता।
जब वाक्य में मेहनती विशेषण का प्रयोग किया गया तो हमें पता चल गया की मोहन विद्यार्थी होने के साथ साथ मेहनती भी है। मेहनती शब्द की विशेषता बता रहा है। अतः मेहनती शब्द विशेषण कहलायेगा।
बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, सुंदर, कायर, टेढ़ा–मेढ़ा, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं।
विशेष्य : वाक्य में जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतायी जाती है उन्हें विशेष्य कहते हैं।
विशेषण के भेद –
विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं

1. गुणवाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण दोष, रंग-रूप आदि के बारे में बताते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
- लाल गुलाब बहुत सुंदर है।
- आयुष आलसी लड़का है।
इन वाक्यों में ‘लाल’ व ‘सुंदर’ शब्द फूल का गुण बता रहे हैं, तो ‘आलसी’ शब्द आयुष का दोष बता रहा है। अतः वे शब्द गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत आएँगे।
कुछ प्रमुख गुणवाचक विशेषण शब्द हैं –
गुण-दोष – भला, बुरा, अच्छा, झूठा, उदार, सुंदर।
रंग – लाल, काला, पीला, चमकीला।।
दशा, अवस्था – अमीर, गरीब, पतला, भारी, हलका
आकार – बड़ा, छोटा, चौड़ा, तिकोना, मोटा
2. संख्यावाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या की जानकारी दे, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
इस कतार में पाँच छात्र खड़े हैं। मेज़ पर चार केले रखे हैं।
इन वाक्यों में पाँच तथा चार क्रमशः छात्र तथा केले की संख्या के बारे में बता रहे हैं, अतः ये संख्यावाचक विशेषण हैं।
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।
(i) निश्चित संख्यावाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, वे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
- मेरी कक्षा में चालीस छात्र हैं।
- डाल पर दो चिड़ियाँ बैठी हैं।
इन दोनों वाक्यों में विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध हो रहा है; जैसे
कक्षा में कितने छात्र हैं? चालीस।
डाल पर कितनी चिड़ियाँ बैठी हैं? दो।
(ii) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण –
वे संज्ञा शब्द जो विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध न कराते हों, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-कुछ बच्चे, कम छात्र, कई घोड़े इत्यादि।
3. परिमाणवाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की परिमाण अर्थात माप-तोल संबंधी जानकारी दें, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे–चार किलो चीनी। दो लीटर दूध। पाँच मीटर कपड़ा। परिमाणवाचक विशेषण को दो भागों में बाँटा गया है
- निश्चित परिमाणवाचक
- अनिश्चित परिमाणवाचक
(i) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल बताते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे—दो मीटर कपड़ा। एक लीटर दूध।
(ii) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण –
जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल नहीं बताते वे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-थोड़ी चीनी, कुछ खिलौने आदि।
4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण –
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं; जैसे—वह लड़की अच्छी है। वह पुस्तक मेरी है।
यहाँ, ‘यह’ ‘वह’ सार्वनामिक विशेषण है।
विशेषणों की तुलना –
किसी व्यक्ति, वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति, वस्तु के साथ करने की अवस्था को विशेषण की तुलना कहते हैं। तुलना की दृष्टि से विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं।
क. मूलावस्था ख. उत्तरावस्था ग. उत्तमावस्था
क. मूलावस्था –
किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण दोष में जब विशेषणों का प्रयोग किया जाता है, तब वह विशेषण की मूलावस्था कहलाती है। जैसे—वह एक अच्छा व्यक्ति है। बलवान आदमी। बुद्धिमान छात्र, ऊँचा भवन आदि।
ख. उत्तरावस्था अथवा तुलनावस्था –
इसमें दो व्यक्ति, वस्तु अथवा प्राणियों के गुण-दोष बताते हुए उनकी आपस में तुलना की जाती है; जैसे
- नेवला, साँप से अधिक बलशाली होता है।
- ओजस्व आयुष से अच्छा है।
ग. उत्तमावस्था –
इसमें दो से अधिक व्यक्तियों वस्तुओं की तुलना करके एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है; जैसे-राम सबसे अच्छा लड़का है।
हिंदी में तुलनात्मक विशेषता बताने के लिए विशेषण शब्दों में ‘तर’ तथा ‘तम’ प्रत्यय लगाए जाते हैं; जैसे
मूलावस्था | उत्तरावस्था | उत्तमावस्था |
उच्च सुंदर लघु प्रिय तीव्र महान श्रेष्ठ अधिक कोमल न्यून योग्य चतुर अधिक | उच्चतर सुंदरतर लघुतर प्रियतम तीव्रतर महतर श्रेष्ठतर अधिकतर कोमलतर न्यूनतर योग्यतर चतुर सबसे | उच्चतम सुंदरतम लघुतम प्रियतर तीव्रतम महतम श्रेष्ठतम अधिकतम कोमलतम न्यूनतम योग्यतम अधिक चतुर |
विशेषण शब्दों की रचना
हिंदी भाषा में विशेषण शब्दों की रचना संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, अव्यय आदि शब्दों के साथ उपसर्ग, प्रत्यय आदि लगाकर की जाती है।
संज्ञा से विशेषण शब्दों की रचना
संज्ञा | विशेषण | संज्ञा | विशेषण |
भारत स्वर्ग प्रांत नमक धन शिव दया आदर पृथ्वी ईष्र्या चलना आगे उत्साह | भारतीय स्वर्गीय प्रांतीय नमकीन धनी शैव दयालु आदरणीय पार्थिव ईष्र्यालु चालू अगला उत्साही | नीति नाटक ज्ञान इच्छा यश पीछे रंग बल ईश्वर चरित्र दुख कर्म बाहर | नैतिक नाटकीय ज्ञानी इच्छुक यशस्वी पिछला रंगीला बलवान ईश्वरीय चरित्रवान दुखी कर्मठ बाहरी |
सर्वनाम से विशेषण शब्दों की रचना
संज्ञा | विशेषण | संज्ञा | विशेषण |
कोई जो कौन वह | कोई-सा जैसा कैसा वैसा | मैं हम तुम यह | मेरा/मुझ-सा हमारा तुम्हारा ऐसा |
क्रिया से विशेषण शब्दों की रचना
संज्ञा | विशेषण | संज्ञा | विशेषण |
भूलना लूटना भागना | भुलक्कड़ लुटेरा भगौड़ा | लड़ना पीनी | लड़ाकू पियक्कड़ |
अभ्यास कार्य
विशेषण बताओ
1) काली जटा वाला जादूगर कौन है?
क) जादूगर ख) काली जटा वाला ग) है घ) जटा
2) कुछ बच्चे पढ़ना नहीं चाहते।
क) कुछ ख) पढ़ना ग) नहीं घ) बच्चे
3) आप थोड़ी सी चाय पी लो।
क) चाय ख) थोड़ी सी ग) पी घ) आप
4) चाय बनाने के लिए एक पाव दूध चाहिए।
क) चाय ख) दूध ग) एक पाव घ) चाहिए
5) मेरी बहन नवोदय विद्यालय में पढ़ती है।
क) मेरी ख) बहन ग) घ)
6) मेरे पास पांच पुस्तकें है।
क) मेरे ख) पांच ग) पुस्तक घ) सभी
7) गीता ने नीला फ्रॉक पहन रखा है।
क) फ्राक ख) नीला ग) गीता घ) पहन
8) मकान ऊंचा है।
क) मकान ख) है ग) ऊंचा घ) लम्बा
9) लड़की सुंदर है।
क) यह ख) लड़की ग) सुन्दर घ) कोई नहीं
10) झोपड़ी कच्ची है।
क) कच्ची ख) झोपड़ी ग) पक्की घ) सभी
11) आम पका है।
क)आम ख) कच्चा ग) पका घ) है
12) यह मकान काफी ____है।
क) बड़ा ख) मकान ग) चलता घ) कोई नहीं
13) बादल बहुत ही ____है।
क) बिजली ख) पंखे ग) काले घ) बादल
14) यह हार बहुत _____है।
क)तोता ख) साइकिल ग)ताजा घ) हार
15) बच्चा अभी___ है।
क) भूखा ख) है ग) खेत घ) खेल रहा
16) दो किलो चीनी दे दो।
क) चीनी ख) दो किलो ग) दस किलो घ) कोई नहीं
17) आज मां चार केले लाईं।
क)माँ ख) चार केले ग) दर्जन घ) लाईं
18) गिलास में दूध बहुत गर्म है।
क) बहुत गर्म ख) गिलास ग) दूध घ) कोई नहीं
- 19) भारत में कई दर्शनीय स्थल है।